तहलका टुडे टीम/सदाचारी लाला उमेश चन्द्र श्री
लखनऊ। पुराने हैदरगंज स्थित ऐतिहासिक कर्बला पुत्तन साहिबा की जमीन को लेकर उठे विवाद ने उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अवैध कब्जे और व्यावसायिक निर्माण के आरोपों के बीच अब बोर्ड के साज़याफ्ता CEO जीशान रिजवी तथा चार्जेशीटेड सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हसन रजा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले में यह जानना जरूरी है कि कर्बला की जमीन पर कथित निर्माण किसकी अनुमति से हुआ, वक्फ बोर्ड के अधिकारियों ने क्या कार्रवाई की और शिकायतों के बावजूद संपत्ति की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए?
CEO और प्रशासनिक अधिकारी की भूमिका जांच के दायरे में
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर लंबे समय से शिकायतें उठती रही हैं। इस प्रकरण में शिकायतकर्ताओं की मांग है कि CEO जीशान रिजवी और सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी हसन रजा की भूमिका, संबंधित फाइलों पर उनके हस्ताक्षर, आदेशों और प्रशासनिक निर्णयों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
यदि किसी अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वक्फ संपत्ति के अनधिकृत उपयोग को संरक्षण दिया है, तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।
नगर निगम के रिकॉर्ड ने बढ़ाई जांच की जरूरत
लखनऊ नगर निगम की संपत्ति सूची में कर्बला पुत्तन साहिबा वक्फ बोर्ड के नाम से संपत्ति दर्ज है।
संपत्ति क्रमांक 11392 और Parcel ID 1073469 के तहत दर्ज इस संपत्ति का क्षेत्र पुराना हैदरगंज बताया गया है। रिकॉर्ड में संपत्ति की श्रेणी Residential दर्ज है।
इसके बावजूद व्यावसायिक निर्माण के आरोप सामने आना नगर निगम और LDA की भूमिका पर सवाल खड़े करता है।
कर्बला के पते पर निर्माण कंपनी का कार्यालय
S RKASIM CONSTRUCTIONS PRIVATE LIMITED का पंजीकृत पता भी कर्बला पुत्तन साहिबा, हैदरगंज दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
कंपनी के पते, संपत्ति के उपयोग और वक्फ प्रबंधन के साथ किसी संभावित व्यावसायिक संबंध की जांच आवश्यक है। केवल पंजीकृत पते से अवैध कब्जा है, लेकिन पूरे मामले में इसकी जांच महत्वपूर्ण है।
SAVE WAQF INDIA की ओर से उठाई जा रही जवाबदेही की मांग
मांग है कि:
- कर्बला की पूरी वक्फ फाइल सार्वजनिक की जाए।
- धारा 37 के मूल रजिस्टर की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराई जाए।
- CEO और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशों की जांच हो।
- मुतवल्ली की नियुक्ति और निर्माण अनुमति की जांच हो।
- नगर निगम और LDA के स्वीकृत नक्शे तथा निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक हों।
- यदि मिलीभगत या अनियमितता प्रमाणित हो तो दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
सवाल सिर्फ एक कर्बला का नहीं, पूरी वक्फ व्यवस्था की जवाबदेही का है
धार्मिक और ऐतिहासिक संपत्तियां किसी अधिकारी या प्रबंधन की निजी जागीर नहीं हैं। उनकी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
कर्बला पुत्तन साहिबा के मामले में अब केवल नोटिस और आश्वासन पर्याप्त नहीं होंगे। जनता को मूल दस्तावेज, निर्माण की अनुमति, जमीन का सीमांकन और कार्रवाई का पूरा विवरण चाहिए।
सेव वक़्फ़ इंडिया की मांग है कि इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र जांच कराई जाए और वक्फ बोर्ड से लेकर नगर निगम तथा LDA तक प्रत्येक संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।




