तहलका टुडे इंटरनेशनल डेस्क
नई दिल्ली/वॉशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति Donald J. Trump एक बार फिर अपने विवादित, भड़काऊ और विभाजनकारी बयान को लेकर वैश्विक स्तर पर तीखी आलोचना के केंद्र में आ गए हैं। इस बार उनका निशाना कोई राजनीतिक प्रतिद्वंदी नहीं, बल्कि दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक—ईसाई धर्मगुरु पोप हैं।
ट्रंप ने अपने बयान में पोप को “कमज़ोर”, “विदेश नीति में असफल” और “कट्टर वामपंथ का समर्थक” बताते हुए न सिर्फ उनकी गरिमा पर चोट की, बल्कि उनके चयन तक को कठघरे में खड़ा कर दिया। यह बयान महज़ आलोचना नहीं, बल्कि धार्मिक नेतृत्व के प्रति खुला असम्मान माना जा रहा है।
ट्रंप का पूरा विवादित बयान (अनुवाद):
डोनाल्ड जे. ट्रंप (@realDonaldTrump)
पोप लियो अपराध के मामले में कमजोर हैं और विदेश नीति के लिए बेहद खराब हैं। वह ट्रंप प्रशासन के “डर” की बात करते हैं, लेकिन उस डर का ज़िक्र नहीं करते जो कैथोलिक चर्च और अन्य सभी ईसाई संगठनों ने कोविड के दौरान महसूस किया, जब पादरियों, मिनिस्टर्स और अन्य लोगों को चर्च सेवाएं आयोजित करने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा था, यहां तक कि जब वे बाहर थे और दस से बीस फीट की दूरी पर थे।
मुझे उनके भाई लुई उनसे कहीं अधिक पसंद हैं, क्योंकि लुई पूरी तरह MAGA हैं। वह समझते हैं, लेकिन लियो नहीं समझते! मैं ऐसा पोप नहीं चाहता जो यह सोचता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है। मैं ऐसा पोप भी नहीं चाहता जो यह माने कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला करना गलत था—एक ऐसा देश जो भारी मात्रा में ड्रग्स अमेरिका भेज रहा था और उससे भी बुरा, अपने जेलों को खाली करके हत्यारों, ड्रग डीलरों और अपराधियों को हमारे देश में भेज रहा था।
और मैं ऐसा पोप नहीं चाहता जो अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, जबकि मैं वही कर रहा हूं जिसके लिए मुझे भारी बहुमत से चुना गया था—अपराध दर को रिकॉर्ड स्तर तक कम करना और इतिहास का सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बनाना।
लियो को आभारी होना चाहिए, क्योंकि सब जानते हैं कि उनका चयन एक चौंकाने वाला फैसला था। वह पोप बनने की सूची में भी नहीं थे, और उन्हें सिर्फ इसलिए चुना गया क्योंकि वह अमेरिकी हैं और चर्च ने सोचा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप से निपटने का यही सबसे अच्छा तरीका होगा। अगर मैं व्हाइट हाउस में नहीं होता, तो लियो वेटिकन में नहीं होते।
दुर्भाग्य से, लियो अपराध और परमाणु हथियारों के मामले में कमजोर हैं, और यह मुझे पसंद नहीं है। साथ ही यह भी कि वह ओबामा समर्थकों जैसे डेविड एक्सलरॉड से मिलते हैं—जो वामपंथ का एक “हारने वाला” व्यक्ति है और उन्हीं में से एक है जो चाहता था कि चर्च जाने वालों और धर्मगुरुओं को गिरफ्तार किया जाए।
लियो को चाहिए कि वह पोप के रूप में अपने काम को ठीक करें, सामान्य समझ (कॉमन सेंस) अपनाएं, कट्टर वामपंथ को खुश करना बंद करें, और एक महान पोप बनने पर ध्यान दें, न कि एक राजनेता बनने पर। इससे उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है और इससे भी ज्यादा, यह कैथोलिक चर्च को नुकसान पहुंचा रहा है!
— डोनाल्ड जे. ट्रंप
पहले खामेनेई, अब पोप — आखिर निशाने पर कौन?
दुनिया अभी तक Ayatollah Sayyed Ali Khamenei की हत्या की खबरों से उबर भी नहीं पाई थी कि अब ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पर इस तरह का हमला सामने आ गया।
यह केवल एक बयान नहीं—बल्कि एक पैटर्न की ओर इशारा करता है।
सवाल यह है कि क्या अब वैश्विक राजनीति में धर्मगुरु भी सुरक्षित नहीं बचे?
एक तरफ मुस्लिम दुनिया ग़म और गुस्से में है, दूसरी ओर ईसाई समुदाय भी इस बयान से आहत है। यह घटनाक्रम दुनिया को खतरनाक ध्रुवीकरण की ओर धकेलता दिख रहा है।
“जालिम के खिलाफ कब तक खामोश रहेगी दुनिया?”
ट्रंप के बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त उबाल है। हर तरफ एक ही आवाज—
“अब तो हद हो गई!”
लोग सवाल कर रहे हैं:
क्या धार्मिक नेताओं का अपमान अब सामान्य राजनीति का हिस्सा बन गया है?
क्या नफरत फैलाने वाले बयानों पर कोई जवाबदेही नहीं होगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे बयान सिर्फ शब्द नहीं होते—ये समाज में विभाजन की दीवारें खड़ी करते हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति को कमजोर करते हैं।
नफरत की राजनीति बनाम इंसानियत
ट्रंप का यह बयान एक सोच को उजागर करता है—
एक ऐसी सोच, जिसमें असहमति को दुश्मनी और संवाद को कमजोरी माना जाता है।
लेकिन इतिहास गवाह है—
नफरत कभी स्थायी ताकत नहीं बन सकती।
ईरान को बार-बार “खतरे” के रूप में पेश करना, और शांति की बात करने वालों को “कमज़ोर” कहना—यह राजनीति नहीं, बल्कि एकतरफा नैरेटिव है।
फैसला अब दुनिया को करना है
धर्मगुरुओं पर हमले, भड़काऊ बयान और लगातार बढ़ती नफरत—यह सब मिलकर एक बड़े संकट की ओर इशारा कर रहे हैं।
अब सवाल सिर्फ ट्रंप के बयान का नहीं है—
सवाल यह है कि दुनिया किस रास्ते पर जाएगी?
अब तो हद हो गई—दुनिया को तय करना होगा, नफरत की राजनीति के साथ खड़ा होना है या इंसानियत की राह चुननी है।




