✦ तहलका टुडे स्पेशल इनवेस्टिगेशन
लखनऊ की यूनिवर्सिटियों को बदनाम करने की विदेशी एजेंसियों, कटपुतली मीडिया और डिजिटल ट्रोल गैंग की मिलीभगत उजागर ,10 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर लगाने की कौन रच रहा है साजिश,
लखनऊ,भारत की शिक्षा व्यवस्था, खासकर तहजीब तमीज के शहर लखनऊ जैसे शैक्षणिक शहर में एक बेहद खतरनाक खेल खेला जा रहा है।
राम स्वरूप यूनिवर्सिटी के बाद अब इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को निशाने पर लेना कोई साधारण घटना नहीं,
बल्कि देश के भीतर और बाहर से संचालित एक संगठित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है।
राम स्वरूप यूनिवर्सिटी के बाद अब इंटीग्रल यूनिवर्सिटी को निशाने पर लेना कोई साधारण घटना नहीं,
बल्कि देश के भीतर और बाहर से संचालित एक संगठित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है।
तहलका टुडे के एडिटर सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा की गहरी पड़ताल में सामने आया है कि
पश्चिमी देशों की कुछ ताकतें, उनके समर्थित मीडिया नेटवर्क और भारत के भीतर सक्रिय कुछ वर्ग
मिलकर यूनिवर्सिटियों की साख पर हमला कर रहे हैं।
विदेशी फंडिंग और ट्रोल मशीनरी का नेटवर्क सक्रिय
रिपोर्ट की पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि:
- विदेशों में बैठे कुछ थिंक-टैंक और डिजिटल एजेंसियाँ
भारत की निजी यूनिवर्सिटियों को “टारगेट” करना चाहती हैं। - इनका मकसद भारत की शिक्षा को कमजोर कर
विदेशी यूनिवर्सिटियों, महंगे कोर्स और वीज़ा-इंडस्ट्री का बाज़ार मजबूत रखना है। - इनके साथ कुछ भारतीय मीडिया पोर्टल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जुड़े हुए हैं।
- जो बिना जांच, बिना तथ्य, अधूरी और छेड़छाड़ की गई खबरें फैलाते हैं।
सबसे बड़ा उद्देश्य:
भारत के युवा को डराना, संस्थानों पर अविश्वास पैदा करना और देश की शैक्षिक गति को रोकना।
पैटर्न एक — इरादे खतरनाक
तहलका टुडे की जांच में जो “पैटर्न” मिला, वह चिंताजनक है:
- पहले एक यूनिवर्सिटी का चयन
- उसके खिलाफ पुरानी-नई शिकायतें खोजकर सनसनी बनाना
- सोशल मीडिया पर फ़ैक्ट्री की तरह ट्रोल एक्टिव
- छात्रों में भय फैलाना कि डिग्री बेकार हो जाएगी
- धार्मिक एंगल जोड़कर विवाद को और भड़काना
- और अंत में संस्थान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाना
यह ठीक वही “नरेटिव पैटर्न” है
जो पहले मदरसों के खिलाफ चलाया गया था—
अब निशाना बन चुकी हैं भारत की यूनिवर्सिटियाँ।
10 लाख छात्रों का भविष्य खतरे में डालने की कोशिश
इंटीग्रल, राम स्वरूप और लखनऊ की अन्य निजी यूनिवर्सिटियों में
कुल मिलाकर 10 लाख से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
इनके भविष्य से खिलवाड़ करना सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी पर हमला नहीं,
पूरे भारत के भविष्य पर हमला है।
सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा कहते हैं—
“जो शक्तियाँ भारत की शिक्षा को बदनाम कर रही हैं,
वे वास्तव में भारत के 10 लाख परिवारों की उम्मीदों को चोट पहुँचा रही हैं।”
कटपुतली मीडिया—जो मालिक के इशारे पर चल रहा है
जांच में सामने आया कि:
- कुछ भारतीय मीडिया समूह
बिना सत्यापन और बिना आधिकारिक बयान लिए
सनसनीखेज रिपोर्टें चलाते हैं। - इन रिपोर्टों को अमेरिका–इजराइल समर्थक डिजिटल नेटवर्क amplify करता है।
- एक तय एजेंडा के तहत, इन्हें ऐसे पेश किया जाता है
मानो भारत का पूरा शिक्षा ढांचा संदिग्ध हो।
यह वही मीडिया है जो—
- सामाजिक एकता पर सवाल उठाता है
- मदरसों को निशाना बनाता है
- और अब यूनिवर्सिटियों में पढ़ने वाले हर छात्र को शक की नजर से दिखाना चाहता है।
असली खेल — भारत को कमजोर करो, नौजवान को डरा दो
रिपोर्ट में स्पष्ट है कि भारत की तरक्की
कुछ विदेशी ताक़तों को मंज़ूर नहीं।
भारत एक ऐसा देश बन रहा है जहां—
- सस्ती और सशक्त शिक्षा उपलब्ध है
- युवा टेक्नोलॉजी, साइंस और हेल्थ सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं
- और आने वाले दशक में भारत दुनिया की टॉप एजुकेशनल हब बनने की क्षमता रखता है
यह सब पश्चिम को परेशान कर रहा है,
क्योंकि इसका सीधा असर उनके व्यापार, वीज़ा और विदेशी शिक्षा उद्योग पर पड़ता है।
■ सियासत की बिसात — विवाद को चुनावी रंग देना
तहलका टुडे की रिपोर्ट बताती है कि:
- देश का एक वर्ग स्कूल, मदरसा, यूनिवर्सिटी—हर संस्था को धार्मिक चश्मे से देखकर
राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है। - यूनिवर्सिटी को बदनाम करने से
न सिर्फ शिक्षा में भ्रम फैलता है बल्कि
समाज में अनावश्यक तनाव पैदा होता है। - कुछ राजनीतिक दल इस विवाद की आड़ में
अपना वोटबैंक मजबूत करना चाहते हैं।
सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा की चेतावनी
तहलका टुडे के एडिटर ने कहा:
“शिक्षा पर हमला, देश पर हमला है।
हम इस साजिश को किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।
यूनिवर्सिटियाँ हमारा गर्व हैं,
इन्हें बदनाम करने की विदेशी चाल को हम जनता के सामने बेनक़ाब करते रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा:
“युवा को डराना बंद करो।
भारत की शिक्षा व्यवस्था मजबूत है,
और इसे कमजोर करने वाली हर कोशिश का जवाब मिलेगा।”
देश की शिक्षा व्यवस्था पर यह हमला,
एक ‘नरेटिव वॉर’ है जिसे समझना पड़ेगा**
तहलका टुडे की इस खास रिपोर्ट में साफ़ किया गया है कि—
✔ यह विवाद आकस्मिक नहीं, योजनाबद्ध है
✔ विदेशी एजेंसियाँ और घरेलू ट्रोल मिलकर नरेटिव वॉर चला रहे हैं
✔ 10 लाख छात्रों का भविष्य दांव पर है
✔ और भारत को अब एकजुट होकर शिक्षा पर ऐसे हमलों का मुकाबला करना होगा
तहलका टुडे अपनी जिम्मेदार पत्रकारिता से
इन साजिशों को उजागर करता रहेगा।





