पाकिस्तान के पाराचिनार में शियों का नरसंहार खुला है आतंकवाद:संयुक्त राष्ट्र करे कार्यवाही:आफताबे शरीयत मौलाना कल्बे जवाद नक़वी

Tahalka Today
Tahalka Today - Tahalka Today World News Channel
3 Min Read

भारत की सुप्रीम रिलीजियस अथारिटी आफताबे शरीयत मौलाना डॉ कल्बे जवाद नकवी साहब ने संयुक्त राष्ट्र से आतंकियों और पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, संभल में हुई हिंसा की भी निंदा की

तहलका टुडे टीम

लखनऊ ; भारत सुप्रीम रिलीजियस अथारिटी आफताबे शरीयत मौलाना डॉ कल्बे जवाद नकवी मजलिस उलेमा-ए-हिंद के महासचिव ने पाकिस्तान के पाराचिनार में जारी शिया नरसंहार की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने में लगातार विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पाराचिनार में जिस तरह महिलाओं और बच्चों का नरसंहार किया गया,इससे पता चलता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद शबाब पर है। मौलाना ने आगे कहा के पाराचिनार में शियों का नरसंहार किया जा रहा है मगर किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

अफ़सोस की बात है कि दुनिया की मुस्लिम संस्थाएँ और उलेमा इस क्रूरता पर चुप हैं जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पाराचिनार में जिस तरह से महिलाओं और बच्चो का क़त्ल किया गया उससे यज़ीदी फ़िरक़े का चेहरा बे नक़ाब हो गया। पाकिस्तान में यज़ीदियत के अनुयायी हैं जो लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान सरकार आतंकवाद पर काबू पाने में नाकाम रही है और यही वजह है कि सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में शियों का नरसंहार किया गया। मौलाना ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, खासकर संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हुए कहा कि पाकिस्तान में शियों के नरसंहार के लिए जवाबदेही होनी चाहिए और इस अपराध के लिए पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना ने मांग की के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को पाकिस्तान के शियों की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाने चाहिए और संयुक्त राष्ट्र को इस घटना के अपराधियों और आतंकवादियों को सजा दिलाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने संभल में हुई हिंसा की निंदा की

मौलाना ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा की निंदा की और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मौलाना ने कहा कि संभल में जो हुआ वह निंदनीय है, सर्वेक्षण का काम न्यायिक निगरानी में शांतिपूर्वक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंसा में लोगों की जान जाना अफसोसजनक है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को तुरंत शांति बहाल करने का प्रयास करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोषों को न्याय मिलना चाहिए। मौलाना ने कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

Share This Article
By Tahalka Today Tahalka Today World News Channel
Follow:
Tahalka Today – World News Channel is an independent global journalism platform dedicated to connecting hearts, promoting peace, and presenting truth beyond borders, while upholding the universal belief in the Oneness of the Creator of the entire universe—a principle that stands for equality, moral responsibility, and justice for all humanity. At its core, Tahalka Today believes that lasting global peace cannot be achieved through power alone, but through the recognition of shared human values, ethical accountability, and spiritual consciousness. Our journalism treats information not merely as news, but as a means of understanding, dialogue, and coexistence. In a world increasingly dominated by conflict-driven narratives, propaganda, and polarized media, Tahalka Today offers balanced, research-based, and human-centric reporting on global geopolitics, diplomacy, war and peace, energy security, sanctions, human rights, and international power structures. We go beyond headlines to analyze the political, strategic, and humanitarian consequences of global events—ensuring that truth is delivered with context, clarity, and responsibility. We believe the role of media is not to inflame divisions, but to amplify justice, encourage dialogue, and keep hope alive. Rooted in this philosophy, Tahalka Today also gives voice to the global aspiration for a future defined by universal justice and lasting peace—a hope symbolized across cultures and traditions by the awaited era of moral leadership, fairness, and the end of oppression. The World News Service operates under the close editorial supervision of Syed Rizwan Mustafa, whose sharp global outlook ensures editorial independence, ethical clarity, and peace-oriented journalism. His vision positions Tahalka Today not merely as a media outlet, but as a responsible global narrative platform. With a growing international readership and a strong South Asian perspective, Tahalka Today seeks collaboration with global media organizations, think tanks, peace institutions, and policy platforms to strengthen truth-driven, justice-centered, and peace-focused global journalism. Tahalka Today – Where Truth, Divine Oneness, and Journalism for Peace Connect the World.
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *