आइडिया की कीमत और जहालत की सियासत
आज का दौर बड़ा अजीब हो गया है।
लोग ख़ुद सोचने से ज़्यादा दूसरों की सोच चुराने में माहिर हो गए हैं।
महफ़िलों में बैठकर बड़े अदब से मशविरा लेते हैं,
“भाई कोई आइडिया बताइए…”
लेकिन जब उस आइडिया को अमल में लाने का वक्त आता है,
तो काबिल लोगों को किनारे कर दिया जाता है और काम ऐसे लोगों के हवाले कर दिया जाता है जिन्हें न तजुर्बा होता है, न समझ, न विज़न।
फिर वही होता है जो अक्सर होता आया है—
बेहतरीन सोच, घटिया हाथों में जाकर दम तोड़ देती है।
असल मसला आइडिया का नहीं होता,
असल मसला उसे लागू करने वालों की औक़ात, समझ और नीयत का होता है।
क्योंकि हर शानदार तामीर के पीछे सिर्फ नक्शा नहीं,
बल्कि उसे समझने वाला इंजीनियर भी चाहिए होता है।
आज समाज में एक खतरनाक रवैया पनप चुका है।
काबिल इंसान से मशविरा तो ले लिया जाता है,
लेकिन उसे साथ रखना लोगों को भारी लगता है।
क्योंकि काबिल आदमी सवाल भी करता है,
गलतियों पर रोक भी लगाता है,
और चापलूसी के बजाय सच बोलता है।
इसलिए बहुत से लोग ऐसे “हाँ में हाँ मिलाने वाले” जाहिल तलाशते हैं
जो हर गलत फैसले पर सिर्फ “जी जनाब” कहते रहें।
नतीजा?
काम अधूरा।
पैसा बर्बाद।
मकसद खत्म।
और आखिर में माथा पकड़कर यही जुमला—
“अरे आपने ही तो आइडिया दिया था…”
हालाँकि आइडिया देने वाला तो रास्ता दिखाता है,
चलना और मंज़िल तक पहुँचना आपकी समझ और टीम की काबिलियत पर निर्भर करता है।
अगर एक डॉक्टर बेहतरीन नुस्खा लिख दे और दवा कंपाउंडर गलत दे दे,
तो बीमारी का जिम्मेदार डॉक्टर नहीं होता।
अगर एक आर्किटेक्ट शानदार नक्शा बना दे और मजदूर आधी दीवार टेढ़ी खड़ी कर दें,
तो कसूर नक्शे का नहीं होता।
लेकिन अफसोस, हमारे समाज में अक्सर इल्जाम सबसे पहले उसी पर लगाया जाता है
जिसने सबसे बेहतर सलाह दी होती है।
जहालत की सबसे बड़ी पहचान यही है कि
वह काबिलियत से डरती है।
उसे हुनरमंद लोग पसंद नहीं आते।
उसे ऐसे लोग चाहिए होते हैं जो सवाल न करें,
बस तालियाँ बजाते रहें।
और यही वजह है कि
कई बेहतरीन प्रोजेक्ट, तहरीकें, तंजीमें और ख्वाब
सिर्फ इसलिए बर्बाद हो जाते हैं
क्योंकि उन्हें चलाने वाले लोग विज़न वाले नहीं,
बल्कि सिर्फ रिश्तेदार, चमचे या नाकाबिल लोग होते हैं।
याद रखिए—
अच्छा आइडिया सिर्फ बीज होता है।
उसे फलदार दरख्त बनाने के लिए
ईमानदार मेहनत, समझदार लोग और सही लीडरशिप चाहिए होती है।
वरना
जाहिल लोग सिर्फ खेत नहीं चरते,
पूरा भविष्य बर्बाद कर देते हैं।
और फिर वही लोग सबसे ऊँची आवाज़ में कहते फिरते हैं—
“हमें तो धोखा दे दिया गया…”
हक़ीक़त यह होती है कि
धोखा आइडिया ने नहीं दिया होता,
धोखा आपकी गलत पसंद, गलत टीम और जहालत पर भरोसे ने दिया होता है।
“जब काबिलियत को किनारे कर जहालत को जिम्मेदारी दी जाती है, तो ख्वाब नहीं… सिर्फ तबाही जन्म लेती है।” आइडिया महान हो सकता है, लेकिन गलत हाथों में जाकर वही आइडिया बर्बादी की वजह बन जाता है।
“मशविरा अक्ल वालों से… और अमल जाहिलों से… फिर नतीजा देखकर माथा पकड़ लेना— आज का सबसे बड़ा सामाजिक सच यही है।”
Tahalka Today – World News Channel is an independent global journalism platform dedicated to connecting hearts, promoting peace, and presenting truth beyond borders, while upholding the universal belief in the Oneness of the Creator of the entire universe—a principle that stands for equality, moral responsibility, and justice for all humanity.
At its core, Tahalka Today believes that lasting global peace cannot be achieved through power alone, but through the recognition of shared human values, ethical accountability, and spiritual consciousness. Our journalism treats information not merely as news, but as a means of understanding, dialogue, and coexistence.
In a world increasingly dominated by conflict-driven narratives, propaganda, and polarized media, Tahalka Today offers balanced, research-based, and human-centric reporting on global geopolitics, diplomacy, war and peace, energy security, sanctions, human rights, and international power structures.
We go beyond headlines to analyze the political, strategic, and humanitarian consequences of global events—ensuring that truth is delivered with context, clarity, and responsibility. We believe the role of media is not to inflame divisions, but to amplify justice, encourage dialogue, and keep hope alive.
Rooted in this philosophy, Tahalka Today also gives voice to the global aspiration for a future defined by universal justice and lasting peace—a hope symbolized across cultures and traditions by the awaited era of moral leadership, fairness, and the end of oppression.
The World News Service operates under the close editorial supervision of Syed Rizwan Mustafa, whose sharp global outlook ensures editorial independence, ethical clarity, and peace-oriented journalism. His vision positions Tahalka Today not merely as a media outlet, but as a responsible global narrative platform.
With a growing international readership and a strong South Asian perspective, Tahalka Today seeks collaboration with global media organizations, think tanks, peace institutions, and policy platforms to strengthen truth-driven, justice-centered, and peace-focused global journalism.
Tahalka Today – Where Truth, Divine Oneness, and Journalism for Peace Connect the World.
Leave a comment




