जो हार मान चुके थे, उन्हें फिर से मिला डॉक्टर बनने का सपना
और नकल माफियाओं की रातों की नींद उड़ गई…
By सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा | तहलका टुडे टीम
नई दिल्ली।
किसी गांव के छोटे कमरे में बैठा एक गरीब छात्र…
किसी मज़दूर का बेटा…
किसी रिक्शा चालक की बेटी…
किसी मां की वो आख़िरी उम्मीद, जिसने अपने गहने बेचकर बेटे को किताबें दिलाई थीं…
उन लाखों बच्चों के लिए NEET UG 2026 का रद्द होना सिर्फ़ एक “एग्जाम कैंसिल” नहीं है…
बल्कि टूटी हुई उम्मीदों का फिर से ज़िंदा हो जाना है।
3 मई 2026 को हुई NEET परीक्षा के बाद जब पेपर लीक की खबरें सामने आईं, तब लाखों मेहनती छात्रों के दिल टूट गए थे।
उन्हें लगा कि उनकी रातों की मेहनत… उनकी मां की दुआएं… उनके पिता का संघर्ष… सब कुछ शायद पैसे वालों और नकल माफियाओं के आगे हार जाएगा।
लेकिन अब…
जब NTA ने परीक्षा रद्द कर दी…
जब CBI जांच बैठ गई…
जब 45 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए गए…
तब पहली बार देश के मेहनतकश छात्रों को लगा कि शायद अभी इंसाफ जिंदा है।
ये सिर्फ परीक्षा नहीं… गरीब के सपनों की लड़ाई है
भारत में करोड़ों परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में आज भी एक डॉक्टर पैदा होना पूरे खानदान का सपना होता है।
कई बच्चे बिना AC, बिना महंगी कोचिंग, बिना बड़े शहरों की सुविधाओं के पढ़ते हैं।
किसी के घर बिजली चली जाती है…
कोई सड़क की लाइट में पढ़ता है…
कोई पिता के साथ दुकान संभालकर रात में पढ़ाई करता है…
और दूसरी तरफ वो लोग थे…
जो लाखों रुपये लेकर पेपर बेच रहे थे…
सीटों का सौदा कर रहे थे…
मेहनत का मज़ाक उड़ा रहे थे।
लेकिन इस बार कहानी बदल गई।
नकल माफियाओं के चेहरे से उतरने लगी हंसी
जिन्होंने सोचा था कि सिस्टम हमेशा पैसे के आगे झुक जाएगा…
आज वही लोग जांच एजेंसियों के डर से छिपते फिर रहे हैं।
राजस्थान SOG की कार्रवाई, लगातार छापेमारी और CBI जांच ने पूरे नेटवर्क में खलबली मचा दी है।
सूत्रों के मुताबिक कई राज्यों में फैले पेपर लीक गैंग अब जांच के घेरे में हैं।
जो लोग बच्चों के भविष्य को बेचकर करोड़ों कमाते थे…
आज उन्हीं की नींद उड़ चुकी है।
मेहनती छात्रों को मिला “एक महीना”… और शायद जिंदगी बदलने का मौका
कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“पहली परीक्षा में हम टूट गए थे… अब हम लड़ेंगे।”
यही एक महीना किसी की रैंक बदल सकता है।
किसी गरीब बच्चे को सरकारी मेडिकल कॉलेज तक पहुंचा सकता है।
किसी मां की आंखों में फिर से उम्मीद लौटा सकता है।
देश अब जवाब चाहता है
देश पूछ रहा है—
आख़िर कब तक बच्चों के सपनों के साथ खेल होता रहेगा?
कब तक परीक्षा माफिया मेहनत को खरीदने की कोशिश करेंगे?
लेकिन इस बार देश का गुस्सा अलग है।
इस बार लाखों छात्र सिर्फ परीक्षा नहीं… “ईमानदारी” की लड़ाई लड़ रहे हैं।
और शायद यही वजह है कि आज पूरे देश में एक आवाज गूंज रही है—
“पेपर लीक से सीट मिल सकती है…
लेकिन मेहनत से मिली कामयाबी ही असली इज्जत देती है।”




